हिंदू शमशान भूमि पर मजार बनवाए जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ तनाव
मनोज शर्मा
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक गांव में शमशान भूमि पर मजार बनवाए जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव पैदा हो गया राजस्व तथा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचा स्थिति को नियंत्रण में किया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदारपुर के समीप मीरापुर में खाली पडी हिन्दू शमशान की भूमि पर दूसरे समुदाय के करीब आधा दर्जन लोगों ने 28 जून को मजार का निर्माण शुरु कर दिया।
जिस पर एक समुदाय के नंदलाल नामक ग्रामवासी ने आपत्ति करते हुए पीआरबी 112 पुलिस को सूचित किया। मौके पर पंहुची पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर आदि ने शांति भंग में पांच लोगों को सोमवार को हिरासत में लेकर मौलाना मोहम्मद अहमद रजा,नूर मोहम्मद, मुनीर व मोहम्मद आलम सहित पांच लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की। राजस्व प्रशासन सिरौलीगौसपुर की टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश किया तो वह हिन्दू मरघट की निकली जिस पर दूसरे समुदाय के लोग मजार का निर्माण कर रहे थे।
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार सरोज राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल महेंद्र जायसवाल बडी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच कर पुनः भूमि की पैमाइश कराई तब भी विवादित भूमि हिन्दू मरघट के नाम दर्ज पायी गयी।हिन्दू मरघट पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी बुलाकर हटवा दिया है। दोनों समुदायों के लोगों को गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही ह।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
