दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड से ब्लॉक परिसर बदहाल 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज। ब्लॉक परिसर में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए शुरू कराया गया कार्य दो सप्ताह से अधूरा पड़ा है। नई विद्युत वायरिंग बिछाने के लिए परिसर की सीसी सड़क की कई स्थानों पर खुदाई कराए जाने के बाद ठेकेदार काम बंद कर चला गया। मौके पर खुदी नालियां और बिखरा मलबा अब कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और फरियादियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक परिसर में वर्षों पुरानी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, तारों के मकड़जाल को समाप्त करने तथा शॉर्ट सर्किट की समस्या का स्थायी समाधान करने के उद्देश्य से विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृत किया गया था। करीब दो सप्ताह पहले तत्कालीन बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव की पहल पर नई वायरिंग डालने के लिए ब्लॉक परिसर में सीसी सड़क काटकर कई स्थानों पर नालियां खोदी गईं। लेकिन शुरुआती खुदाई के बाद ही ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया और मलबा भी नहीं हटवाया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण को दिए गए आवश्यक निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण को दिए गए आवश्यक निर्देश

लगातार हो रही बारिश के बीच खुदी नालियों और बिखरे मलबे से ब्लॉक परिसर की स्थिति बदहाल हो गई है। कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ रोजाना आने वाले ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कार्य दोबारा शुरू कराने या परिसर को व्यवस्थित कराने की कोई पहल नहीं की गई है। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों के बीच भी अधूरा पड़ा निर्माण कार्य और अधिकारियों की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी रही। मामले में खंड विकास अधिकारी शिवकुमार से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्रो सेफ फूड-“अमानक,अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रावस्ती, 30 जून, (तरुणमित्र)। “ग्रो सेफ़ फूड-अमानक, अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों के दुष्प्रभावों के प्रति किसानों एवं कीटनाशी विक्रेताओं को जागरूक...
ग्रो सेफ फूड-“अमानक,अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यूपी-टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशान सख्त, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

केंद्र व्यवस्थापकों, नोडल अधिकारियों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों सहित अन्य रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश 
यूपी-टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशान सख्त, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

एलएनएचए नहीं मनायेगा आज डॉक्टर्स डे

लखनऊ। हाल ही में अलीगंज में हुई भीषण अग्निकांड की हृदय विदारक घटना, जिसमें लगभग 15 युवा साथियों का असमय...
उत्तर प्रदेश 
एलएनएचए नहीं मनायेगा आज डॉक्टर्स डे

नहीं हटेगा अंबेडकर का अस्थि कलश 

   लखनऊ ।  बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को शहर के ऐशबाग में बन रहे अंबेडकर पेरणा स्थल में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 