39 वर्षों की सेवा पूरी कर प्रशासनिक अधिकारी हरेन्द्र सिंह सेवानिवृत्त

भावभीनी विदाई में नम हुईं आंखें

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज। विकास खंड मोहनलालगंज में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह 39 वर्षों की लंबी एवं समर्पित शासकीय सेवा पूरी कर मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में ब्लॉक परिसर में आयोजित विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। अपने सेवाकाल के दौरान हरेंद्र सिंह ने गोसाईंगंज, मोहनलालगंज विकास खंड तथा विकास भवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। 

उनकी कार्यकुशलता, ईमानदारी और सरल स्वभाव के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच हमेशा सम्मानित रहे। सेवानिवृत्ति समारोह में ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल, खंड विकास अधिकारी शिवकुमार, सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं दर्जनों ग्राम प्रधानों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन  ये खबर भी पढ़े : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा हरेंद्र सिंह ने पूरी सेवा अवधि में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल पेश की, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह के अंत में सहकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं और स्मृति चिन्हों के साथ विदा किया। इस दौरान भावुक माहौल में कई कर्मचारियों और साथियों की आंखें नम हो गईं। सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डिलीवरी बॉय शिकायत की करने पहुंचा ग्राहक को गिराकर पीटा

लखनऊ। चिनहट इलाके में ब्लिंकिट स्टोर पर ग्राहक और उसके भाई को डिलीवरी बॉय और उसके साथियों ने गिराकर...
उत्तर प्रदेश 
डिलीवरी बॉय शिकायत की करने पहुंचा ग्राहक को गिराकर पीटा

ग्रो सेफ फूड-“अमानक,अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रावस्ती, 30 जून, (तरुणमित्र)। “ग्रो सेफ़ फूड-अमानक, अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों के दुष्प्रभावों के प्रति किसानों एवं कीटनाशी विक्रेताओं को जागरूक...
ग्रो सेफ फूड-“अमानक,अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यूपी-टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशान सख्त, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

केंद्र व्यवस्थापकों, नोडल अधिकारियों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों सहित अन्य रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश 
यूपी-टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशान सख्त, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

एलएनएचए नहीं मनायेगा आज डॉक्टर्स डे

लखनऊ। हाल ही में अलीगंज में हुई भीषण अग्निकांड की हृदय विदारक घटना, जिसमें लगभग 15 युवा साथियों का असमय...