डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
— फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतनमान संशोधन की उठाई मांग
लखनऊ। 'सम्बद्ध-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,बीएनएस' के अंतर्गत 'डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन' के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय-बलरामपुर चिकित्सालय,के साथ उपमुख्यमंत्री,चिकित्सा स्वास्थ्य,परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा,बृजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की रीढ़ माने जाने वाले फार्मासिस्टों की लंबे समय से लंबित न्यायसंगत मांगों के संबंध में एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। बृजेश पाठक ने प्रदेश के समस्त सरकारी कर्मचारियों के प्रति बेहद उदार एवं सहयोगात्मक है। कर्मचारियों की समस्याओं को वे सिर्फ सुनते ही नहीं,बल्कि उनके प्रति पिता तुल्य अभिभावक की तरह हमेशा खड़े रहते हैं। राज्य के इतिहास में कर्मचारियों को ऐसा ध्यान और स्नेह देने वाला स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री मिलना पूरे चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उनकी इसी दयालु प्रकृति और पारदर्शी नीतियों के कारण पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल हमेशा सातवें आसमान पर रहता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
