प्रतिबंधित पॉलीथीन इस्तेमाल करने पर मोती महल पर 20 हजार का जुर्माना 

'आरम्भ 8.0' अभियान के तहत हजरतगंज में विशेष जांच अभियान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सोमवार नगर निगम जोन-1 के हजरतगंज वार्ड में 'आरम्भ 8.0' अभियान के अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर मोती महल पर 20 हजार का जुर्माना ठोंका है।

दरअसल, नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान मोती महल में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथीन बरामद की। इसके अलावा परिसर में स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां एवं गंदगी भी पाई गई। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक एवं एसएफआई  संजीव के निर्देश पर प्रतिष्ठान पर 20 हजार का चालान किया गया।

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब ये खबर भी पढ़े : सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथीन से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नगर निगम की टीम ने उन्हें कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की। नगर निगम अधिकारियों ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक संग्रहण करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 'आरम्भ 8.0' अभियान के अंतर्गत शहरभर में लगातार निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

कोलकाता। बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद