हादसे मे मासूम की मौत, खेलते-खेलते टब में गिरी 2 साल की बच्ची

घटना के बाद परिवार में दौड़ी शोक की लहर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। इटौंजा इलाके में नानी के घर आई 2 साल की बच्ची मौत हो गई। वह शुक्रवार रात पानी से भरे टब में गिर गई थी। औंधे मुंह गिरने से उठ नहीं पाई। उस समय वहां पर कोई था भी नहीं। बाद में जब लोगों ने ढूंढ़ना शुरू किया तो टब में उतराती दिखी। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

मामला इटौंजा में महोना नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 का है। यहां के सफीक खान की नातिन शिवरा अपने ननिहाल में थी। शिवरा के पिता शानू खुर्रमनगर के रहने वाले हैं। शुक्रवार को घर के अन्य बच्चे आंगन में खेल रहे थे, तभी शिवरा उनके साथ खेलते-खेलते घर के अंदर चली गई। वहां टब में गिरकर डूब गई। परिजनों के अनुसार, घर में एक टब में पानी भरा हुआ रखा था। बच्ची जब दूसरे बच्चों का साथ छोड़कर आई होगी, तो उसमें सिर के बल गिर गई होगी। टब में पानी ऊपर तक भरा हुआ था, यही वजह रही कि वह बाहर नहीं निकल सकी। काफी देर तक बच्ची शिवरा के दिखाई न देने पर उसकी तलाश शुरू की। 

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

खोजबीन के दौरान बच्ची पानी भरे टब में औंधे मुंह पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत बख्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस घटना से नाना सफीक खान और नानी सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पिता शानू भी महोना पहुंचे।  इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना थाने को नहीं दी गई है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए ये खबर भी पढ़े : उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल खोजकर लौटाए

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक