कार की टक्कर से तीन लोग घायल, हादसे के 22 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सरोजनीनगर इलाके का मामला, एक का पैर काटना पड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक महिला का बायां पैर काटना पड़ा। पीड़ितों के परिजनों से हादसे के 22 दिन बाद मिली शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना 5 जून की रात करीब 10:30 से 10:50 बजे के बीच सरोजनी नगर के सेक्टर-एफ, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित शनि मंदिर के पास हुई। पीड़ित मंगल बनौधा के अनुसार, उनके बहनोई अमित कुमार (36) अपनी दो बहनों कल्पना और रूबी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी एक सफेद रंग की अज्ञात कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अमित कुमार, कल्पना और रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

हथगाम ब्लॉक में निकाली गयी तिरंगा यात्रा  ये खबर भी पढ़े : हथगाम ब्लॉक में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान कल्पना को गंभीर चोटों के कारण अपना बायां पैर गंवाना पड़ा। मंगल बनौधा की तहरीर पर सरोजनी नगर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी वाहन व उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन