श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

देखने उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी गांव के आसपास के लोग भी बछड़े को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रावस्ती, 13 अगस्त, (तरुणमित्र)। यूपी के श्रावस्ती जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के भिठया चिचड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब तेज प्रताप यादव की गाय ने दो सिर और चार आंखों वाले अनोखे बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म की खबर गांव में फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।अनोखे रूप वाले बछड़े को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचने लगे। ग्रामीण मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। बछड़े के दो सिर, चार आंखें और असामान्य शारीरिक बनावट देखकर लोग हैरान रह गए। गांव में दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
 जन्म के बाद जीवित है बछड़ा परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद बछड़ा फिलहाल जीवित है। हालांकि, उसने अभी तक दूध नहीं पीया है। परिवार के लोग उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उसके स्वस्थ रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

ऐश्वर्य राज के सहारे पूर्वाचंल पर रालोद का फोकस ये खबर भी पढ़े : ऐश्वर्य राज के सहारे पूर्वाचंल पर रालोद का फोकस

आसपास के गांवों से भी पहुंच रहे लोग

अनोखे बछड़े के जन्म की खबर आसपास के गांवों में भी तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग भिठया चिचड़ी गांव पहुंचने लगे। ग्रामीणों में बछड़े को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल दो सिर और चार आंखों वाला यह बछड़ा पूरे इलाके में कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। उसकी स्थिति पर ग्रामीणों और परिजनों की नजर बनी हुई है।shrawasti-news

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन