टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार
जम्मू रेलवे स्टेशन ब्लास्ट मामले में था वांछित, 1991 के धमाके में तीन लोगों की हुई थी मौत और 18 नागरिक हुए थे घायल
जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा) के तहत आरोपित और फरार चल रहे आतंकवादी अल्ताफ हुसैन शेख को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी नजीर अहमद शेख का बेटा है और अनंतनाग के मरहामा-बिजबेहारा का रहने वाला है।
वह पहले अंडरग्राउंड हो गया था और फिर कई दशकों तक अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर 2 अप्रैल 1991 को जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुए बम धमाके में शामिल है। इस घटना में पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 18 आम नागरिक घायल हुए थे।
ये खबर भी पढ़े : टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारीजीआरपी पुलिस स्टेशन जम्मू में एफआईआर नंबर 07/1991 (धारा 307, 302, 120(बी) आईपीसी, 3/4 टीएडीए, 4/5 एएसए के तहत) दर्ज की गई थी।जांच के दौरान एक आरोपित अमान उल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया था जबकि तीन अन्य आरोपित भाग निकले थे। उस समय उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। संबंधित अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।
पिछले दो सालों में जीआरपी जम्मू ने आरोपित अल्ताफ हुसैन शेख को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया। पुलिस ने उसकी पहचान और पते की बारीकी से जांच करके उसकी पहचान की पुष्टि की और पाया कि वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। बिजबेहारा इलाके में एक सफल व्यवसायी के तौर पर स्थापित हो गया था।
पुलिस टीम की लंबी कोशिशें रंग लाईं और बेगुनाह लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए टाडा कोर्ट में पेश किया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
