निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
— स्वास्थ्य शिविर में कुल 266 मरीजों ने उठाया लाभ
लखनऊ। विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से रामकृष्ण सेवा समिति,के सहयोग से जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से रविवार को बाबा का पुरवा सामुदायिक भवन, मेट्रो सिटी रेजीडेंसी के सामने, निशातगंज, लखनऊ में निशुल्क अस्थि रोग ,डा0 प्रशांत पाण्डेय, हृदय रोग ,डा.आयुष एवं नेत्र रोग डा0 सुमामा एवं पैरामेडिकल टीम में संजय सिंह ,कैथ लैब, संजय सिंह ,ऑप्टोमेट्रिस्ट व महेश प्रसाद ,फार्मेसी के सहयोग से परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विवेकानंद अस्पताल के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही,आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 266 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें 101 अस्थि रोग, 77 हृदय रोग एवं 88 नेत्र रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया तथा 12 मरीजों की ईसीजी एवं आठ का आरबीएस किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
