ट्रांसफार्मर में लगी आग से कार जलकर राख, समय पर दी सुचना, बड़ा हादसा टला
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित डूडा कॉलोनी नरपत खेड़ा में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर से जुड़ा तार टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। इससे कार भी जलने लगी।
जानकारी के मुताबिक पारा थाना क्षेत्र स्थित डूडा कॉलोनी नरपत खेड़ा में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर से जुड़ा तार टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। इससे कार भी जलने लगी। जानकारी के अनुसार, डूडा कॉलोनी, नरपत खेड़ा निवासी कुलदीप कुशवाहा पुत्र परमेश्वर की 'कुलदीप जनरल स्टोर' नाम से दुकान है। उनकी वैगनआर कार यूपी 32 पीडब्ल्यू 0906 दुकान के बाहर खड़ी थी।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से टूटा हुआ विद्युत तार सीधे कार पर गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अतिरिक्त, दुकान के बाहर रखा एक फ्रिज और लोहे का स्टैंड भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे स्थिति पर काबू पाया जा सका। घटना के समय सड़क पर किसी व्यक्ति के मौजूद न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित कुलदीप कुशवाहा ने बताया कि आग से उनकी कार और दुकान के बाहर रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने और ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पुराने ट्रांसफार्मर और बिजली के तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने बिजली विभाग से समय रहते इन उपकरणों का रखरखाव करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
