तीन वर्ष पूरे, उपलब्धि समारोह में गिनाईं विकास की उपलब्धियां 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका परिषद के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार देर शाम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित उपलब्धि समारोह में विकास कार्यों का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में बदायूं शहर में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद नगर के विकास को और अधिक गति मिलेगी तथा बदायूं की तस्वीर पूरी तरह बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सफाई जैसे क्षेत्रों में हुए कार्य आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले हैं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा और पूरी टीम को तीन वर्षों की उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए आगे भी जनहित में इसी तरह कार्य करते रहने का आह्वान किया।

चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत ये खबर भी पढ़े : चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि नगर पालिका का कार्य प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन से जुड़ा होता है और यही कारण है कि यहां किया गया विकास सीधे जनता के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में शहर की जनता ने जिस भरोसे के साथ फात्मा रज़ा को नगर पालिका अध्यक्ष चुना था, उन्होंने विकास कार्यों के माध्यम से उस विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने फात्मा रज़ा से अगले दो वर्षों में भी इसी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनका संकल्प शुरू से ही बिना किसी जाति, धर्म या क्षेत्रीय भेदभाव के पूरे शहर का समान रूप से विकास करना रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने हर वार्ड की आवश्यकता के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार कीं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया। उनका उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना रहा। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में नगर पालिका परिषद द्वारा 189 सड़कों एवं गलियों का निर्माण कराया गया, जबकि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 33 नए नालों का निर्माण कराया गया। पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से छह मिनी नलकूप स्थापित किए गए, कई इलाकों में नई पाइप लाइनें बिछाई गईं, आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए तथा लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट स्थापित किए गए।

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए तीन एमआरएफ सेंटर स्थापित किए गए। इसके साथ ही तीन जेसीबी मशीनें, दस ट्रैक्टर ट्रॉलियां, 41 ई-रिक्शा, पांच टैंपो और आठ बड़े कूड़ेदान खरीदे गए, जिससे कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 900 एलईडी स्ट्रीट लाइटें तथा प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर ऑक्टागोनल पोल के साथ आधुनिक एलईडी लाइटें स्थापित कराई गईं। इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 49 करोड़ 89 लाख 93 हजार रुपये व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ कर्मचारियों के हितों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। नगर पालिका कर्मचारियों के वर्षों से लंबित 16 करोड़ 73 लाख 12 हजार रुपये के बकाया का भुगतान कराया गया, जिससे कर्मचारियों में नई ऊर्जा और विश्वास पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया गया।

चेयरपर्सन ने बताया कि शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों का भी विशेष रूप से निर्माण कराया गया। पंजाबी चौक से गुरुद्वारा मार्ग, इंद्रा चौक स्थित चर्च तक जाने वाली सड़क, जामा मस्जिद क्षेत्र की सड़कें तथा छोटे सरकार की दरगाह तक पहुंचने वाले मार्गों को प्राथमिकता देकर तैयार कराया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने सभी धर्मों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास को सामाजिक समरसता का माध्यम बनाया है। उन्होंने दावा किया कि तीन वर्षों में बनी लगभग 50 प्रतिशत सड़कें हिंदू बहुल क्षेत्रों तथा लगभग 50 प्रतिशत सड़कें मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बनाई गईं। विकास कार्यों का आधार केवल जनहित और आवश्यकता रही, न कि किसी प्रकार का भेदभाव। यही कारण है कि आज शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने अपने संबोधन में तीन वर्षों की उपलब्धियों का श्रेय पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर मार्गदर्शन और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की सोच से प्रेरणा लेकर ही नगर पालिका लगभग 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने में सफल हुई है। उन्होंने नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी बदायूँ के विकास की रफ्तार इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

उत्तर प्रदेश

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

एफडी मामले में खाताधारकों का बैंक पर हंगामा, ढाई घंटे तक शटर बंद कर किया प्रदर्शन

लखनऊ। मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार को खाताधारकों...
उत्तर प्रदेश 
एफडी मामले में खाताधारकों का बैंक पर हंगामा, ढाई घंटे तक शटर बंद कर किया प्रदर्शन