अफसरों को काला अंग्रेज बताने वाला सिपाही पुलिस सेवा से बर्खास्त

वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाए थे गंभीर आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पुलिस लाइन में वसूली के खेल को किया था उजागर

लखनऊ। पुलिस अधिकारियों को 'काले अंग्रेज' बताने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को रविवार को बर्खास्त कर दिया गया। सुनील ने वीडियो जारी कर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस विभाग को 'काले अंग्रेज' चला रहे हैं और पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली की जाती है।

सिपाही के आरोपों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने 7 मई 2026 को एक समिति गठित की थी। जांच समिति के अनुसार, सुनील अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सके। उधर, कार्रवाई के बाद बर्खास्त सिपाही ने कहा, "आज मुझे सच बोलने का इनाम मिला है।" जांच कमेटी के अनुसार, सिपाही सुनील ने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से निराधार आरोप लगाए, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई। साथ ही, अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पुलिस बल में अनुशासनहीनता को बढ़ावा दिया। जांच अधिकारियों के सामने वे कोई साक्ष्य भी नहीं पेश कर सके। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने बिना विभागीय अनुमति सोशल मीडिया का उपयोग किया, जो उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 के नियम 3, 6, 7 और 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि गंभीर दुराचार सिद्ध होने पर सुनील कुमार शुक्ला को सेवा से बर्खास्त किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुशासन, सेवा नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग ये खबर भी पढ़े : हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने विभाग के अधिकारियों, खासकर आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। सुनील ने 7 मई, 8 मई और 10 मई को 3 वीडियो जारी किए थे।

वीडियो सामने आने के बाद सुनील को 20 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया था। साथ ही पुलिस लाइन की गणना शाखा में तैनात 12 पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया था। सुनील का आरोप था कि रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर पुलिसकर्मियों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है।

उनके मुताबिक, गार्ड कमांडर के माध्यम से सिपाहियों और दीवानों से करीब दो-दो हजार रुपए हर महीने लिए जाते हैं। गणना प्रभारी, आरआई और अन्य अधिकारी इस व्यवस्था में शामिल हैं। वसूली की रकम नीचे से ऊपर तक अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है। कांस्टेबल ने कहा था कि लखनऊ कमिश्नरेट के एक डेटा सेक्शन में 110 से 120 गार्ड तैनात हैं, जबकि वहां 500 से 550 ड्यूटी लगाई जाती हैं। उनके अनुसार, करीब 400 पुलिसकर्मियों से हर महीने दो-दो हजार रुपए वसूले जाते हैं, जिससे लगभग 8 लाख रुपए की उगाही होती है। उन्होंने आरोप लगाया था कि ऐसी वसूली अन्य स्थानों पर भी की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप