ग्राम विकास बैंक का 8 को चुनाव, सभापति-उप सभापति का होगा चयन
लखनऊ। यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव अब 8 जुलाई को होंगे। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय ने बताया कि पूर्व में 18 जून को स्थगित चुनाव के लिए नया कार्यक्रम जारी किये गये थे। इस निर्वाचन में सहकारी ग्राम विकास बैक सभापति, उप सभापति और प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जायेगा। पूरी चुनावी प्रक्रिया 8 जुलाई को एक ही दिन में पूरी कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत सुबह 8:30 बजे से होगी। मतदाता सूची का प्रदर्शन सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक किया जायेगा। इसी दिन सूबह 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय होगा।
वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन 12:30 से 1:30 बजे तक होगा। नामांकन वापस लेने का समय दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक तय किया गया है। इसी दिन 2 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची और चुनाव चिन्ह निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी कर दिया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना होगा जिसके उपरांत चुनाव परिणाम जारी कर दिया जायेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
