अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न
— छात्राओं ने आत्मरक्षा योग व नाट्य के माध्यम से प्रदर्शन
लखनऊ। राजेन्द्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा, योग एवं नाट्य प्रशिक्षण कार्यशालाओं का भव्य समापन समारोह एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों के अनुरूप छात्राओं में चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, अनुशासन, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा स्वस्थ जीवन शैली का विकास करना था। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त होने वाली प्रो. गीताली रस्तोगी, विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र, प्रो. रिचा शुक्ला, विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान तथा प्रो. मंजुला यादव, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के स्मरण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
