युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, लखनऊ-बहराइच हाईवे 2 घंटे जाम, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प

पथराव में कोतवाल अरुण प्रताप सिंह घायल, ग्रामीणों ने 500 मीटर पुलिस को दौड़ाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

रामनगर/बाराबंकी। थाना क्षेत्र के कटियारा गांव में सोमवार को युवक जितेंद्र चौहान की संदिग्ध मौत के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोपहर करीब 3 बजे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

उनकी मांग थी कि आत्महत्या नहीं हत्या की गई है। हाईवे पर करीब दो घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।  प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में तीखी कहासुनी के बाद हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने शव को हाईवे से हटाने का प्रयास किया तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव में रामनगर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह के सिर में गंभीर चोट आई कुछ देर तक बेहोश सड़क पर पड़े रहे।  कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए है। कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। अराजकता इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों ने पुलिस बल को करीब 500 मीटर तक दौड़ा दिया, जिसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा। 
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

जनता की धरोहर भारत के प्राकृतिक संसाधन-कांग्रेस  ये खबर भी पढ़े : जनता की धरोहर भारत के प्राकृतिक संसाधन-कांग्रेस

कानून-व्यवस्था संभालने के लिए 50 से 60 पुलिसकर्मी, जिनमें आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, मौके पर डटे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम रामनगर आनंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत और जगतराम कनोजिया अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। फिलहाल कटियारा गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। युवक जितेंद्र चौहान की संदिग्ध मौत के कारणों की जांच जारी है। भरी पुलिस बल की मौजूदगी में देर शाम अंतिम संस्कार कराया गए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आईएएस की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक दरोगा की 21 वर्षीय बेटी ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

जिला जज द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में 01 जून...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र

अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

लखनऊ। राजेन्द्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा, योग एवं नाट्य...
उत्तर प्रदेश 
अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न  

कॉमर्शियल संस्थानों को सील कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे विभाग  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फायर विभाग, बिजली विभाग और एलडीए की ओर से चल...