गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

एक ठेले व स्टॉल पर 4 से 8 अवैध वेंडर,बिना एफएसएसएआई कोल्ड ड्रिंक व 20 रुपये में पानी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन

गोंडा । पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा जंक्शन के प्लेटफार्मों पर अवैध वेंडरों का साम्राज्य चल रहा है। रेलवे नियमों को दरकिनार कर खुलेआम खान-पान, फ्रूटी व कोल्ड ड्रिंक की बिक्री की जा रही है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है और स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
 
एक लाइसेंस पर 4 से 8 अवैध वेंडर
सूत्रों के अनुसार खान-पान के थ्री-व्हीलर ठेले पर रेलवे द्वारा मात्र एक लाइसेंसी वेंडर अधिकृत है। इसके बावजूद किसी ठेले पर चार, किसी पर छह तो किसी पर आठ अवैध वेंडरों को रखा गया है। ट्रेन आते ही ये वेंडर बेतहाशा बोगियों में चढ़ जाते हैं। यात्रियों को धक्का देकर जबरन सामान बेचते हैं। बुजुर्ग और महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
 
अधोमानक पानी व बिना एफएसएसएआई कोल्ड ड्रिंक
गोरखपुर की तरफ से ट्रेन रुकते ही दर्जनों बाहरी वेंडर प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं। ये बिना एफएसएसएआई मार्का वाले कोल्ड ड्रिंक व अधोमानक पानी की बोतल 20 रुपए में बेचते हैं। इससे यात्रियों की जेब तो कट ही रही है, साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
 
छोले की जगह परोस रहे आलू-मटर
रेलवे गाइडलाइन के अनुसार स्टालों पर पूड़ी-भटूरे के साथ काबुली चने का छोला दिया जाना चाहिए। लेकिन गोंडा जंक्शन पर लाइसेंसी वेंडर खुलेआम मटर व आलू की सब्जी परोस रहे हैं। खुले में रखे खाद्य पदार्थों पर जाली न होने से मक्खियां बैठती हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।
 
सेवादार बन गए वेंडर
चर्चा है कि कुछ जिम्मेदारों ने अपने आवासों में रखे गए निःशुल्क सेवादारों को भी अवैध वेंडरी के लिए प्लेटफॉर्म पर उतार दिया है। 
 
आरपीएफ व सीएचआई की चुप्पी पर सवाल
प्लेटफार्म पर वाणिज्य निरीक्षक, डीसीआई, प्लेटफॉर्म निरीक्षक व रेलवे सुरक्षा बल की भारी तैनाती के बावजूद अवैध वेंडरों की भरमार है। सीएचआई द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच न करने से भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर अवैध वेंडिंग संभव नहीं है। यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ व रेल मंत्रालय से तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
क्या कहते हैं सहायक सुरक्षा आयुक्त एमपी दूबे
जब यह जानकारी दी गई कि कुछ अधिकारी अपने यहां सेवादार रखकर अवैध वेंडिंग कराते हैं तो उनके द्वारा कहा गया कि छाप दीजिए,जिससे प्रतीत होता है कि उनको यह प्रश्न अच्छा नही लगा,जो जांच का विषय है।
 
क्या कहते हैं डीसीआई रेलवे
डीसीआई संजय कुमार ने कहा कि हमारे व प्लेट फॉर्म इंस्पेक्टर पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा नित्य अभियान चलाया जाता है पुनः आज स्टालों व थ्री-व्हीलरों पर विक्री किए जा रहे सब्जी व छोले का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह संग पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, कराया भोजन

अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा में जनपद पुलिस की ओर से शिवभक्तों एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह संग पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, कराया भोजन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

अम्बेडकरनगर, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जनपद अम्बेडकरनगर में पूरे उत्साह, उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति...
उत्तर प्रदेश 
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फहराया तिरंगा, शाहजहांपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का निर्वहन करे: सुरेश कुमार खन्ना