हाथरस में चार पहिया वाहन पलटने से 12 से अधिक लोग घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के मथुरा रोड पर बुधवार को नौगांव के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 12 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य केशव देव चौधरी तथा राष्ट्रीय लोकदल के अन्य नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

विधायक ने बताया कि ये सभी महिलाएं एक गांव में शोक सभा में शामिल होने जा रही थीं। नौगांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। तीन महिलाओं की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में रेखा, यशोदा, लवली, सरिता, गोलवती, लक्ष्मी, आरती, शकुंतला, कमली, पिंकी और अंगूरी देवी समेत अन्य लोग घायल हो गये। लवली, सरिता और गोलवती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया।

खांसी की दवा के बहाने पति को पिलाया जहर, आठ साल पहले हुई थी लव-मैरिज ये खबर भी पढ़े : खांसी की दवा के बहाने पति को पिलाया जहर, आठ साल पहले हुई थी लव-मैरिज

जानकारी के अनुसार, मैक्स में सवार लोग मथुरा जनपद के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला हमला से सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मोहन आ रहे थे। वे मिहीलाल के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नौगांव के पास वाहन चालक का मैक्स से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। घायलों का समुचित उपचार किया ​जा रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सांसदों को तोड़कर भाजपा अब संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सांसदों को तोड़कर भाजपा अब संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपित भोले राजभर ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

मानसून की पहली बारिश बनी काल, सुलतानपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बुधवार को मानसून की शुरुआत के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दो...
उत्तर प्रदेश 
मानसून की पहली बारिश बनी काल, सुलतानपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल

यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

एआई तकनीक से होगी गंभीर बीमारियों की जल्द पहचान, मरीजों को मिलेगा समय पर उपचार रीयल-टाइम आईटी पोर्टल से होगी...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 