सांसदों को तोड़कर भाजपा अब संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ केक काटकर मनाया अपना 53वां जन्मदिन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बड़ा केक काटा। भारी संख्या में उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। अखिलेश यादव ने कहा कि जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार , सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार।

इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "माता प्रसाद पांडे, सनातन पांडे और बलराम यादव आदि पीढ़ियों से पार्टी से जुड़े हैं। यह पीढ़ियों से जुड़ा दल है। जनता ने वोट से संविधान बचाया है। जनता से चुने हुए सांसदों को अब भाजपा तोड़कर संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे लिए हमेशा से पूजनीय थे और रहेंगे। हमारे लिए पहला नाम मर्यादा पुरुषात्तम श्री राम हैं, दूसरा संविधान है और भाजपा दोनों को दगा दे रही है।

नामचीन चिकित्सकों को सम्मानित कर रो. क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने की नये सत्र की शुरूआत ये खबर भी पढ़े : नामचीन चिकित्सकों को सम्मानित कर रो. क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने की नये सत्र की शुरूआत

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम इतने दयालु हैं अगर सीसीटीवी बंद कर दें कुछ देर के लिए तो अपने आप चढ़ावा वापस आ जाएगा। भाजपा के लोगों को अपना नाम भाजपा की जगह भा—च—पा कर लेना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने हमारे बीच नफरत फैलाने का काम किया है। लेकिन प्रेम, दया, अपनापन हमारे बीच रहे और हमारे देश की हिन्दुस्तानियत बनी रहे। उन्होंने कहा कि ये सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की लड़ाई बहुत बड़ी है। इनकी बार्गेनिंग पॉवर जीरो कर दी है, बीजेपी चमत्कारी और चालबाज़ पार्टी है।

सपा अध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और मुख्यमंत्री योगी काे जन्मदिन पर बधाई दिए जाने पर धन्यवाद दिया। साथ ही कई साथियों का मैसेज, हमारी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, दूसरे दलों के उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने जन्मदिन की बधाई दी।

पीडीए स्वाभिमान सहयोग का ऐलान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) स्वाभिमान सहयोग फंड का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारे इस फंड में मिनिमम 20 रुपये मांगे जाएंगे। इसके माध्यम से पार्टी फंड इकट्ठा करेंगे। इसके लिए क्यूआर(QR) कोड जारी किया जाएगा,जिसके माध्यम लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी।

प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई बधाई

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को देखते हुए प्रदेशभर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कहीं रक्तदान तो कहीं गरीबों की मदद एवं सामाजिक सहयोग कर सपा अध्यक्ष की लम्बी उम्र की कामना की गई।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने 'सेवा दिवस' मनाया। जानकीपुरम के दृष्टि सामाजिक संस्थान में दिव्यांग, मूक-बधिर और अनाथ बच्चों के साथ केक काटा। अखिलेश यादव की ओर से संस्था को 53 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। बच्चों में 251 किलो लड्डू और टिफिन बांटे गए। पूर्व विधायक ने कहा कि "सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है, जनकल्याण ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है।"

1jul61234567899

धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया ने नैमिषारण्य स्थित माँ ललिता देवी शक्तिपीठ में पूजन-अर्चन किया। उन्होंने पूजन-अर्चन के उपरांत नैमिषारण्य चक्र तीर्थ पर बटुकों एवं साधु-संतों को अंगवस्त्र, पात्र, फल एवं दक्षिणा भेंट की। साधु संतों ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को आशीर्वाद और उनके दीर्घायु होने की कामना की। जालौन में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान कर पार्टी अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।

मुरादाबाद में रुचि वीरा ने आधी रात 51 फीट का केक काटकर मनाया। क्या यह महज़ जन्मदिन का जश्न था या कमाल अख्तर को अपनी हैसियत दिखाने का शक्ति प्रदर्शन? क्या अब मुरादाबाद में रुचि वीरा का दबदबा चलेगा?

औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के समता, समानता और बंधुत्व के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी समाज में सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने देश को प्रदूषण मुक्त बनाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

उधर, वाराणसी में सपा अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने रोक लगाते हुए परमीशन न लिए जाने का हवाला दिया। इसको लेकर काफी देर तक पार्टी नेताओं से नोकझोंक व बहस पुलिस के बीच हुई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

सात जुलाई तक पेपर करा लें दुरूस्त अन्य स्कूल प्रबंधन व स्वामी जिम्मेदार: आरटीओ प्रवर्तन
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 7,145 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यात्रा समय साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटा होगा
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय...
राष्ट्रीय 
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी अधिनियम...
राष्ट्रीय 
गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

सात जुलाई तक पेपर करा लें दुरूस्त अन्य स्कूल प्रबंधन व स्वामी जिम्मेदार: आरटीओ प्रवर्तन
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ की सख्त कार्रवाई: नामी स्कूलों के वाहनों पर चला प्रवर्तन का डंडा, 12 का चालान

दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 7,145 करोड़ रुपये खर्च होंगे, यात्रा समय साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ घंटा होगा
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
दो मेगा हाईवे परियोजनाओं से बदलेगी देश की रफ्तार, कानपुर से कबरई अब डेढ़ घंटे का सफर 

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज थाना दुधारा की...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी