कृषक मानसून सत्र में करें गन्ना बुवाई साथ में करें साफसली की खेती - जेपी त्रिपाठी
बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी कृषकों को उन्नतशील गन्ना प्रजाति की बश बुवाई के लिए कृषकों को जागरुक कर रहे हैं | उन्होंने कृषको से अपील किया कि आप लोग मानसून कालीन गन्ना बुवाई अवश्य करें शुरुआती दौर में थोड़े से प्लांट पर गन्ना बुवाई करके कृषक उसे प्राप्त उत्पादन और लाभ के प्रति जागरूक हो जाएगा | यह बुवाई कृषक 1 अगस्त से 30 अगस्त तक कर सकते हैं और जिसकी दूरी 4 फिट रखें जिसमें कृषक गन्ना बुवाई के साथ साफसली खेती में गोभी टमाटर आलू बैगन लोबिया राजमा धनिया की बुवाई कर सकें जिससे आपको दोगुना लाभ प्राप्त हो | कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें यही चीनी मिल का लक्ष्य है चीनी मिल के द्वारा अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं कृषक हितों में जारी की गई है | कृषक अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क करके योजनाओं का लाभ ले सकता है चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने कृषकों से कहा की चीनी मिल के द्वारा कोराजन बटाको और कीटनाशक दवा चक्रव्यूह जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु जल लालटेन लगातार वितरण किया जा रहा है | जिन कृषकों को आवश्यकता है वह अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क करके चीनी मिल के द्वारा वितरण की जा रही दवा प्राप्त कर सकते हैं | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की मानसून सत्र की बुवाई के लिए किसान इसके प्रति जागरूक हो इसके लिए गांव-गांव में ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है | कृषक एक बीघा या आधा बीघा बुवाई कर इसके उत्पादन और लाभ को जान सकेंगे इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
