बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर हाे गई। हादसे दो युवकों की जान चली गयी। घटना के बाद चालक बस छाेड़कर फरार हाे गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरगुट्टा पुलिस चौकी प्रभारी सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि, नानपारा से मिहीपुरवा की तरफ जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दो युवकों की जान चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवकों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा के रहने वाले महेश और करण के रूप में हुई है। दुर्घटना में शामिल बस को पुलिस ने कस्टडी में लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
