कर्नाटक: मंत्रालयम जा रही ओमनी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोप्पल। कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना कुकनूर तालुक के भानापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर उस समय हुई, जब मंत्रालयम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ओमनी वैन को डिवाइडर पार कर आए मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान केन्चम्मा बालेकायी (35), अमृता कोट्याल (25), रमेश बल्लारी (45), प्रवीण बालेकायी (40) और चिन्मय के रूप में हुई है। सभी मृतक हावेरी जिले के रट्टीहल्ली तालुक स्थित कब्बार गांव के निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य ओमनी वैन से मंत्रालयम जा रहे थे। इसी दौरान पास की सड़क से आ रहा एक अशोक लेलैंड मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से ओमनी वैन से जा टकराया।

परीक्षा नहीं, छात्रों की मानसिक परीक्षा ले रही है एनटीए: राहुल गांधी ये खबर भी पढ़े : परीक्षा नहीं, छात्रों की मानसिक परीक्षा ले रही है एनटीए: राहुल गांधी

टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल बचाव दल की सहायता से कोप्पल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कुकनूर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच जारी है।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, भोपाल में आज होगी अहम महाबैठक ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, भोपाल में आज होगी अहम महाबैठक

 भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित ये खबर भी पढ़े :  भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन

देहरादून :तीन महीने से बुजुर्ग वृद्धा पेंशन की राशि के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बजट की राशि...
उत्तराखंड 
 बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से...
मध्य प्रदेश 
पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

शहरों में बने भवन भूकंप से कितने सुरक्षित

देहरादून : सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) ने नैनीताल, मसूरी और...
उत्तराखंड 
शहरों में बने भवन भूकंप से कितने सुरक्षित

गोवंश से भरा ट्रक जब्त, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था,चार तस्कर गिरफ्तार

सिवनी । मध्य प्रदेश के सिवनीजिले की आदेगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी...
मध्य प्रदेश 
गोवंश से भरा ट्रक जब्त, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था,चार तस्कर गिरफ्तार

शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार