ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शुक्रवार देर रात को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। सलोन थाना क्षेत्र के पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक करके रोक लिया।

जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली शिव प्रताप सिंह के सिर के नजदीक से गुजरी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

गोली की आवाज और शोर सुनकर उधर से गुजर रहे प्रफुल्ल सिंह निवासी मनिरामपुर ऊंचाहार व अनुज सिंह निवासी पुरे राय मजरे पारी बाइक से घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए।

यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं का समय बदला ये खबर भी पढ़े : यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं का समय बदला

इस पर हमलावरों ने इन दोनों पर भी फायरिंग की। प्रफुल्ल सिंह के हाथ से गोली छूती होती निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा और भाग गए।

जेपीएनआईसी घोटाले की जांच तेज, एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर तलब ये खबर भी पढ़े : जेपीएनआईसी घोटाले की जांच तेज, एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर तलब

इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रवि कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की। देर रात आईजी एस किरण भी पहुंचे हैं।

पुलिस उपाधीक्षक गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शराब के ठेके को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से काटकर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीतापाली में बीती रात जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को कांगड़ा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल के...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
 मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद शनिवार को एक और भूकंप आया। देश...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें

हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों की नई सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू...
हिमाचल 
हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार