जेपीएनआईसी घोटाले की जांच तेज, एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर तलब

7 जुलाई को आयुक्त के सामने होगी व्यक्तिगत सुनवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। गोमती नगर स्थित बहुचर्चित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर चल रही विभागीय कार्रवाई के तहत एलडीए के तत्कालीन मुख्य अभियंता डीपी सिंह और अधिशासी अभियंता पूरन कुमार को 7 जुलाई को लखनऊ मंडल के आयुक्त के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई के लिए तलब किया गया है।

दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने शासन से स्वीकृत डीपीआर से बाहर बिना अनुमति अतिरिक्त कार्य कराए। साथ ही निर्धारित राशि से अधिक की निविदाएं स्वीकृत कर अनुबंध किए, जिससे वित्तीय अनियमितताएं हुईं। इन्हीं आरोपों के आधार पर वर्ष 2018 में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी। 

कुष्ठ उन्मूलन के लिए थारू बाहुल्य क्षेत्रों में चलेगा सघन खोजी अभियान- सीएमओ ये खबर भी पढ़े : कुष्ठ उन्मूलन के लिए थारू बाहुल्य क्षेत्रों में चलेगा सघन खोजी अभियान- सीएमओ

अधिशासी अभियंता रहे पूरन कुमार के खिलाफ उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण केंद्रीकृत सेवा नियमावली के तहत जांच चल रही है, जबकि सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता डी.पी. सिंह के विरुद्ध सीएसआर के अनुच्छेद-351ए के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया गया है। 7 जुलाई को आयुक्त कार्यालय में होने वाली व्यक्तिगत सुनवाई के बाद जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान ये खबर भी पढ़े : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस

इमामबाड़ा एस्टेट की पुश्तैनी रवायत हुई ज़िंदा, परचम, शहनाई, घोड़े-बैंड और पलाटून ने बांधा समां,सैयद अयान अली शाह ने सफेद...
शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस

ढोल-ताशा विवाद में महिला ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसियों पर रेप और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।...