डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान

मौके पर पहुंचकर कराया स्थलीय सत्यापन, राजस्व टीम को विस्तृत पैमाइश के निर्देश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,25 जून(तरुणमित्र)। जनता दर्शन में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायत को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बिना विलंब स्वयं ग्राम रंगीलानगर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी।

शिकायतकर्ता अतुल जायसवाल द्वारा अपनी भूमि पर अवैध कब्जे एवं दीवार से जुड़े विवाद का आरोप प्रस्तुत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने कलेक्ट्रेट स्तर पर औपचारिक जांच की प्रतीक्षा न करते हुए सीधे मौके का रुख किया, जिससे प्रशासनिक महकमे में भी सक्रियता बढ़ गई।

फरधान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 590 ग्राम नशीला पाउडर बरामद,पांच  गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फरधान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 590 ग्राम नशीला पाउडर बरामद,पांच गिरफ्तार

गांव पहुंचकर डीएम ने राजस्व अभिलेखों, खतौनी, नक्शा एवं मौके की भौतिक स्थिति का बारीकी से मिलान कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पक्षों की मौजूदगी में हर बिंदु को गंभीरता से देखा और जमीन की वास्तविक सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

डीएम ने मौके पर ही राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण की पुनः विधिवत एवं गहन पैमाइश कर संपूर्ण तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न रहे और निस्तारण पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो।

डीएम की इस त्वरित, जमीनी और सक्रिय कार्यप्रणाली की क्षेत्र में चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएम के स्वयं मौके पर पहुंचने से पूरे मामले में पारदर्शिता आई और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

तिरंगा यात्रा का रास्ते भर पुष्प वर्षा के बीच किया गया जोरदार स्वागत,असंख्य हाथों में लहराता रहा तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

बहराइच का मामला  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी)...
बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

नारेबाजी और पोस्टर के साथ सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा जवाब नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। सोमवार...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल