वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें
करीब 3300 घायल, लोग खुद मलबा हटाकर अपनों की तलाश में जुटे
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद शनिवार को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर मापी गई। रॉयटर्स के मुताबिक इसके झटके राजधानी कराकास और माराके में भी महसूस किए गए।
वहीं, पिछले भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि 51,700 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
कई इलाकों में सरकारी राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढ़ने के लिए खुद मलबा हटाने में जुटे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।
भूकंप के बाद कराकास के अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी
भूकंप के बाद राजधानी कराकास के पूर्वी हिस्से में स्थित डोमिंगो लुसियानी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई है। CNN के मुताबिक शनिवार को यहां लगातार घायल लोगों को लाया जा रहा था।
अस्पताल के कॉरिडोर और वार्डों में दान की गई राहत सामग्री भी देखी गई। इनमें पानी की बोतलें, खाना, कपड़े और कंबल जैसी जरूरी चीजें शामिल थीं। भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय लोग लगातार आगे आ रहे हैं।
अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टाफ लगातार घायलों का इलाज कर रहा है। वहीं, कई कर्मचारी भूकंप से हुए नुकसान की मरम्मत में जुटे हुए है।
रॉयटर्स से बातचीत में उसने बताया कि वह अपनी मां और भाई को ढूंढने की कोशिश कर रहा है, जो उसके मुताबिक भूकंप के समय एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में मौजूद थे।
मेडिना ने कहा कि वह मलबे में हर चीज को खंगाल रहा है, ताकि कम से कम कोई सुराग मिल सके। अगर सिर्फ उनके सामान या कागज भी मिल जाएं तो वह भी उसके लिए राहत की बात होगी।
मलबे में दबे 18 दिन के बच्चे का रेस्क्यू
वेनेजुएला के ला गुआइरा में रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसकी मां के साथ बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोग अभी भी ढह चुकी इमारतों के नीचे दबे हुए हैं।
कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां लोग रेस्क्यू टीम्स के साथ मिलकर अपनों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कों पर रेस्क्यू कैंप्स में लोगों का इलाज चल रहा है और मलबा हटाने की कोशिश अभी भी जारी है। पूरी खबर देखें…
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
