पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विवाद के बाद मायके से लौटी थी पत्नी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आराेपी पति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पूरा मामला शुक्रवार रात का है। शनिवार सुबह हत्याकांड का खुलासा हुआ। सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा पुत्र हरिचरण कुशवाह ने शुक्रवार देर रात सो रही अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर भी ताबड़तोड़ वार किए। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई। घर चारों ओर से ऊंची बाउंड्री से घिरा हुआ है। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद है। शक होने पर उन्होंने बाउंड्री के ऊपर से अंदर झांक कर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के हालात देखकर साफ है कि मृतका रविता ने खुद को और बच्चों को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। उसका शव खटिया से करीब 20 फीट दूर मिला। पुलिस को छानबीन के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी घर के भीतर से ही मिल गई है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतक बलराम की मां रामकली रातभर घर के बाहर ही सो रही थी, लेकिन उसे भीतर चल रहे इस कत्लेआम की भनक तक नहीं लगी।

मुख्यालय डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बलराम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वह कुछ दिन से अपने मायके कुतवार गांव में रह रही थी। दो दिन पहले ही बलराम व अन्य लोग पंचायत के बाद उसे किशनपुर गांव लाये थे। शुक्रवार की रात बलराम और रविता में फिर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में बलराम ने पत्नी और अपने बच्चों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद घर से भाग गया। सुबह जब बलराम के घर के दरवाजे नही खुले तो पड़ोसियों ने देखा तो घर के आंगन में मां और दो बच्चों के रक्तरंजित शव पड़े थे। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। उधर, शनिवार की सुबह पता चला कि शिकारपुर फाटक के पास जाकर बलराम ने भी ट्रेन के सामने जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अभी मोके पर पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुरैना भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

  टेस्टी कॉर्न कटलेट: शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का करता है। लेकिन सामग्री...
खाना पकाना 
 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

#Draft: Add Your Title

ऋषभ पंत : भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट...
खेल 
#Draft: Add Your Title

ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला एसी स्काईवॉक अब 16...
राष्ट्रीय 
ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उदयपुर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान शनिवार रात उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल...
राष्ट्रीय 
गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

 इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

तेल अवीव: दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। इजरायल...
अंतर्राष्ट्रीय 
 इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण