शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। गांव गांव जनसंपर्क, पीडीए के संदेश को घर-घर पहुंचाने की कोशिश और जगह-जगह हो रहे स्वागत को राजनीतिक जानकार सामान्य गतिविधि से कहीं अधिक मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री लगातार शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। आम लोगों से मुलाकात और कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : खुले नाले में गिरने से युवक की मौत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लंबे अनुभव, संगठन पर मजबूत पकड़ और सभी वर्गों में पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को चुनावी रणनीति का अच्छा जानकार माना जाता है। यही वजह है कि उनके बढ़ते जनसंपर्क अभियान पर समर्थकों के साथ साथ राजनीतिक विरोधियों की भी नजर बनी हुई है। उधर, शेखूपुर विधानसभा का वर्तमान राजनीतिक समीकरण भी कम दिलचस्प नहीं है। ऐसे में पार्टी के भीतर भविष्य में क्या रणनीति बनेगी और चुनावी मैदान में किसे जिम्मेदारी मिलेगी, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने इतना जरूर तय कर दिया है कि शेखूपुर विधानसभा आने वाले दिनों में जिले की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रह सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि समय आने पर पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।

प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

परसेण्डी से मंगल सिंह की रिपोर्ट-
उत्तर प्रदेश 
बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: 28 जून को थी परीक्षा अब स्थगित, नई तारीख का इंतजार

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA...
शिक्षा-रोजगार  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: 28 जून को थी परीक्षा अब स्थगित, नई तारीख का इंतजार

बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की

बोकारो: बोकारो में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। चंद्रपुरा में होमगार्ड जवान का मामला...
राज्य  झारखंड 
बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की

नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के ग्रीष्मावकाश के समापन के बाद एक जुलाई से अदालतों का नियमित कामकाज फिर शुरू...
दिल्ली 
 नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई

उत्तर प्रदेश

बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

परसेण्डी से मंगल सिंह की रिपोर्ट-
उत्तर प्रदेश 
बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा