अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में स्थापित माइनिंग कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमांड सेंटर में संचालित डिजिटल निगरानी प्रणाली, वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, ऑनलाइन डाटा विश्लेषण तथा खनन गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग का विस्तृत अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कमांड सेंटर के माध्यम से संचालित निगरानी व्यवस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि जनपद में संचालित प्रत्येक वैध खनन पट्टे की गतिविधियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि अवैध खनन की प्रत्येक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। सभी संबंधित अधिकारी कमांड सेंटर से प्राप्त सूचनाओं का त्वरित विश्लेषण करें तथा मौके पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि माइनिंग कमांड सेंटर को चाैबीस घंटे साताें दिन सक्रिय रखते हुए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन की प्रत्येक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो सके।

उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में पारदर्शी, नियमसम्मत एवं प्रभावी खनन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार अपने आवास...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

चाणक्य नीति में 5 गुणों को बताया गया है सच्चे दोस्त की निशानी

चाणक्य नीति : आपको जीवन में कोई सच्चा दोस्त मिल जाए तो कई परेशानियों से आप पार पा सकते हैं।...
विचार मित्र 
चाणक्य नीति में 5 गुणों को बताया गया है सच्चे दोस्त की निशानी

इंद्रावती टाइगर रिजर्व का बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलना सुखद अनुभव होगा :केदार कश्यप

बीजापुर  । इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर का बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। तीन राज्यों तेलंगाना,...
राष्ट्रीय 
इंद्रावती टाइगर रिजर्व का बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुलना सुखद अनुभव होगा :केदार कश्यप

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से बनेगा अंगारक योग

अंगारक योग: राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश के साथ अंगारक योग का प्रभाव शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष...
धर्म-आध्यात्म 
राहु के नक्षत्र परिवर्तन से बनेगा अंगारक योग

उत्तर प्रदेश

युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार अपने आवास...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

"लूट-हत्या से बनाई थी दहशत, एक लाख के इनामी संजय उर्फ संजीव का खौफनाक अपराधनामा"

अब मौत होने के बाद परिजनों ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
"लूट-हत्या से बनाई थी दहशत, एक लाख के इनामी संजय उर्फ संजीव का खौफनाक अपराधनामा"

बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

परसेण्डी से मंगल सिंह की रिपोर्ट-
उत्तर प्रदेश 
बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण