30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश के आसार, झारखंड में कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, इस दौरान उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिणी जिलों में व्यापक वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों, विशेष रूप से बोकारो और धनबाद जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 1 जुलाई को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा जिलों के अलावा दक्षिणी क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्यवर्ती क्षेत्र के रांची, खूंटी, रामगढ़ और धनबाद में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 38.6 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची स्थित बीएयू परिसर के पास 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 40.2 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 39.1 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताते हुए लोगों, विशेषकर किसानों, यात्रियों और खुले स्थानों पर कार्य करने वालों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे

देवघर। जिले के कुशमडीह गांव में शनिवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ताजिया जुलूस के दौरान...
झारखंड 
मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे

राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 16 जिलों में बारिश; 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा सहित 16 जिलों में बारिश दर्ज...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 16 जिलों में बारिश; 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बस्ती - वैश्विक थीम "प्रकृति से प्रेरित – जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" के अंतर्गत जनपद में मनाए...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार अपने आवास...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बस्ती - वैश्विक थीम "प्रकृति से प्रेरित – जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" के अंतर्गत जनपद में मनाए...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस माह के तहत फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के साथ विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार अपने आवास...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के सुझावों से तय होगी विकास की नई दिशा - अजय सिंह

"लूट-हत्या से बनाई थी दहशत, एक लाख के इनामी संजय उर्फ संजीव का खौफनाक अपराधनामा"

अब मौत होने के बाद परिजनों ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
"लूट-हत्या से बनाई थी दहशत, एक लाख के इनामी संजय उर्फ संजीव का खौफनाक अपराधनामा"

बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन

परसेण्डी से मंगल सिंह की रिपोर्ट-
उत्तर प्रदेश 
बदहाल विद्युत समस्या को ले कर किसानों का प्रदर्शन