राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 16 जिलों में बारिश; 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा सहित 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा नागौर जिले के डेह क्षेत्र में 60 मिमी रिकॉर्ड की गई।

वहीं, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा के कई क्षेत्रों में एक इंच से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 27 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में नागौर के खींवसर में 40 मिमी, प्रतापगढ़ के अरनोद में 32 मिमी, दलोत में 27 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 28 मिमी, भीलवाड़ा के करेड़ा में 35 मिमी तथा अजमेर के किशनगढ़ में 18 मिमी बारिश मापी गई।

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, राजसमंद, झालावाड़, झुंझुनूं, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, बूंदी, दौसा, कोटा और पाली के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान में बारिश कमजोर रहने से गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि चूरू 41.9, जैसलमेर 41.5, बीकानेर 41.4 और बाड़मेर 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिलों में रहे।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे कई क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का दौर बना रह सकता है।

राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील  ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

 

जोधपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 523 व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी ये खबर भी पढ़े : जोधपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 523 व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

रांची। रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी सुशील उरांव...
राज्य  झारखंड 
सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला

खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक

पटना। राजधानी के पटना सिविल कोर्ट में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक

रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

बस्ती - नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी। यह जानकारी...
उत्तर प्रदेश 
रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

18 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नौ साल बाद ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी सेल डीड, फर्जी पहचान और शेल कंपनियों के...
दिल्ली 
18 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नौ साल बाद ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

बस्ती - नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी। यह जानकारी...
उत्तर प्रदेश 
रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा

यूपी और साउथ कोरिया को साझी विरासत से जोड़ती हैं अयोध्या की राजकुमारी: योगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को साउथ कोरिया के साथ उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी और साउथ कोरिया को साझी विरासत से जोड़ती हैं अयोध्या की राजकुमारी: योगी

ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता: मुख्यमंत्री सीएम योगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता है। इसे बढ़ावा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रीन एनर्जी आज की आवश्यकता: मुख्यमंत्री सीएम योगी