मंदसौर: बदले की आग में एक और हत्या, बेटे पर लगे हत्या के आरोप के बाद पिता की ली जान
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर की अभिनंदन कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में बदला लेने के लिए उसके पिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारा गया।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय रवि माली के रूप में हुई है। शनिवार सुबह खेत में उनका शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों के मुताबिक रवि माली रोज की तरह अपने खेत पर फूल तोड़ने गए थे।
ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षाइसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार हत्या में चाकू और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया है।
शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही माली समाज और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग शहर कोतवाली पहुंचे और बाद में शव रखकर गांधी चौराहे पर धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण हटाने, मजिस्ट्रियल जांच, सार्वजनिक जुलूस और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।
करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल की समझाइश पर चक्काजाम समाप्त हुआ। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात अप्रैल में हुई एक हत्या से जुड़ी हो सकती है। 5-6 अप्रैल की रात गांधी चौराहे पर 19 वर्षीय अरुण बरगुंडा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रवि माली के बेटे युवराज और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में हैं।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि उसी हत्या का बदला लेने की भावना से रवि माली को निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़े : मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
