सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

अमित शाह बोले-ड्राइवर बनेंगे भागीदार, शोषण मुक्त परिवहन व्यवस्था होगी तैयार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में इस सेवा का विस्तार देश के 500 छोटे-बड़े शहरों और गांवों तक किया जाएगा। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट और सूरत एयरपोर्ट समेत कई सरकारी संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए।

अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी का उद्देश्य यात्रियों और वाहन चालकों, दोनों का शोषण रोकना है। उन्होंने बताया कि यह सेवा पूरी तरह सहकारी मॉडल पर आधारित है, जिसमें चालक केवल टैक्सी चलाने वाले कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि संस्था के भागीदार और मालिक भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा के विस्तार के साथ दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह की टैक्सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट ये खबर भी पढ़े : गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

गृह मंत्री ने कहा कि निजी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में अत्यधिक कमीशन, भुगतान में देरी और नए ड्राइवरों के पंजीकरण जैसी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए भारत टैक्सी की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस मॉडल में चालकों को 'सारथी' की पहचान दी जाएगी और उन्हें भविष्य में ऋण, बीमा, वाहन खरीद तथा व्यवसाय विस्तार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका दावा था कि भारत टैक्सी की शुरुआत के बाद निजी कंपनियों ने भी अपने किराए कम करने शुरू कर दिए हैं।

शाह के अनुसार, वर्तमान में देशभर में सात लाख से अधिक सारथी इस सहकारी संस्था से जुड़ चुके हैं और 37 लाख से अधिक लोग इसकी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि सहकारिता गुजरात की पहचान है और भारत टैक्सी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सहकारी व्यवस्था के कारण यह मॉडल पूरे देश में परिवहन क्षेत्र के लिए नया उदाहरण बनेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत,12 से ज्यादा घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में मंदिर के बाहर भगदड़ से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत,12 से ज्यादा घायल

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर पहली बार जीता द हंड्रेड खिताब

लंदन। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (पूर्व में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स) ने आखिरकार अपने तीसरे प्रयास में खिताब...
खेल 
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास, ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर पहली बार जीता द हंड्रेड खिताब

पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पं. बंगाल के तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की लोरन घाटी में पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर की पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू

उत्तर प्रदेश

वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सुरक्षित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग