संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पल्स पोलियो अभियान रैली स्कूल के बच्चों के द्वारा वैण्ड बाजे एवं उल्लास के साथ पल्स पोलियो जागरूकता हेतु निकाली गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कि जन-जागरूकता एवं आमजन के पूर्ण सहयोग से ही पोलियो जैसी बीमारी का उन्मूलन कर पाना सम्भव हुआ है। दिनांक 28 जून, 2026 को जनपद में बूथ दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमें 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इसी कम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया द्वारा बाताया गया कि जनपद संत कबीर नगर में 0-5 वर्ष के कुल लक्षित बच्चे 311141 बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस हेतु नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद में 27 बूथ सहित कुल 09 विकास खण्डों में 858 बूथ बनाकर लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित किया जायेगा। इसी कम में 489 हाउस-टू-हाउस टीमों के साथ-साथ 28 ट्रांजिट एवं 13 मोबाइल टीमें लगायी गयी हैं जो दिनांक 29 जून, 2026 से 03 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करेंगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए समय से बूथ संचालित कराये जानें तथा कोल्डचेन का सख्ती से पालन किये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये।