संत कबीर नगर , पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01.अशोक चौहान 02.शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान पुत्रगण कपिलदेव चौहान निवासीगण सिक्टहां 03.राजन कुमार पुत्र विन्ध्याचल चौहान निवासी मरवटिया थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 27.06.2026 को सिकटहा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 26.06.2026 को वादी हे0का0 अनिल कुमार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण उपरोक्त द्वारा एकराय होकर वादी व वादी के हमराही के ऊपर प्रणघातक हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी दिये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।