डालीगंज पहुंचे विधायक ने अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, नोटिस जारी करने का दिया आदेश

नोटिस के बाद हो ध्वस्तीकरण : डा. नीरज बोरा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विधायक डा.नीरज बोरा ने शनिवार को नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ डालीगंज मुख्य बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण,जल निकासी, सफाई एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएं। निर्धारित समयावधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Image 2026-06-27 at 3.43.35 PM

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान  ये खबर भी पढ़े : महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

निरीक्षण के दौरान विधायक ने रामलीला मैदान से मोहन मीकिन की ओर जाने वाले बड़े नाले की आधुनिक मशीनों से कराई जा रही सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश देते हुए नगर निगम को अवस्थापना निधि से नाले की रिटेनिंग वॉल का निर्माण कर उसे ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संबंधित पुलिया का चौड़ीकरण करने के लिए भी निर्देशित किया।

 जौहर विवि को वर्तमान सरकार व उनकी एजेंसियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं:निगहत अफलाक ये खबर भी पढ़े :  जौहर विवि को वर्तमान सरकार व उनकी एजेंसियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं:निगहत अफलाक

डा. बोरा ने डालीगंज में संचालित मछली मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित करने, कलक्टरगंज स्थित डालीगंज स्टेशन रोड पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा कलक्टरगंज के कूड़ा पड़ाव घर को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने को भी कहा।

स्कूलों की लंबित कर आपत्तियों पर भड़की मेयर, एक सप्ताह निस्तारण करने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : स्कूलों की लंबित कर आपत्तियों पर भड़की मेयर, एक सप्ताह निस्तारण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ, जोनल अधिकारी मनोज यादव, भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, अमित गुप्ता, मनीष गुप्ता, संदीप वर्मा, योगेंद्र पांडेय, आयुष वाल्मीकि, सुनील अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय...
राष्ट्रीय 
परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ। शनिवार पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 5...