जौहर विवि को वर्तमान सरकार व उनकी एजेंसियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं:निगहत अफलाक

आयकर विभाग द्वारा जौहर ट्रस्ट पर कार्रवाई करके 12AB का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाना न्याय संगत नहीं है:आसिम राजा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:शनिवार को मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के संबंध में समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को सपा के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आसिम राजा ने संबोधित करते हुए कहा कि आयकर विभाग द्वारा जौहर ट्रस्ट पर कार्यवाही करके ट्रस्ट का 12 ए0बी0 का रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाना न्याय संगत नहीं है।बताया कि इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग का नोटिस 17 जून 2026 को जारी किया गया था जिसमें ट्रस्ट से 23 जून 2026 को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया।

उक्त निर्णय पर ट्रस्ट का पक्ष रखा गया परंतु मात्र कुछ घंटे के पश्चात ही सैकड़ो पन्नों पर लिखा 12AB रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का निर्णय भी सार्वजनिक कर दिया गया।आसिम राजा ने कहा कि विभाग की यह कार्यवाही पूर्व सुनियोजित थी जोकि जौहर ट्रस्ट को नुकसान पहुंचाने तथा छवि धूमिल करने की एक शासकीय रणनीति का हिस्सा प्रतीत होती है।उन्होंने कहा कि जौहर ट्रस्ट के किसी भवन से राजनीतिक गतिविधियां करने का आरोप पूर्णतः निराधार है।कहा कि बाबे इल्म रोड पर समाजवादी पार्टी कार्यालय एक वक़्फ संपत्ति है जो समाजवादी पार्टी के पास काफी समय से किराये पर है और जिसका ट्रस्ट से दूर तक कोई नाता नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि किराये पर लिए गए उक्त कार्यालय भवन पर भी शासन व प्रशासन ने कब्जा कर लिया।

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...! ये खबर भी पढ़े : सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में मस्जिद होने को आयकर विभाग द्वारा एक जुर्म बताए जाने पर भी खेद जताया।उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय में अपनी आवश्यकता अनुसार मस्जिद,मंदिर,गुरुद्वारा तथा चर्च मौजूद हैं तो जौहर यूनिवर्सिटी पर यह मनगढ़ंत आरोप क्यों?कहा कि यूनिवर्सिटी की शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावित करने तथा छात्रों व अभिभावकों में भ्रम पैदा करने का यह एक षड्यंत्र है ताकि एडमिशन व पढ़ाई का कार्य प्रभावित हो सके।उन्होंने कहा कि ऐसे नापाक इरादों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।आयकर विभाग की अन्याय पूर्ण कार्यवाही के विरुद्ध सभी कानूनी अधिकारों का उपयोग किया जाएगा।उन्होंने विश्वविद्यालय के सदस्य,छात्राओं व अभिभावकों तथा शुभचिंतकों को पूर्णतः जिम्मेदारी के साथ यह आश्वस्त किया कि ट्रस्ट के जिम्मेदार इन संवैधानिक कार्यवाहियों को नाकाम करने तथा यूनिवर्सिटी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।आसिम राजा ने मोहम्मद आज़म के द्वारा खून पसीने से बनाए और सजाए गए इस ड्रीम प्रोजेक्ट के संरक्षण के लिए सजग रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर की शान है इसे हानि पहुंचाने को वर्तमान सरकार के षड्यंत्र से बचाने के लिए हर संभव प्रयास सभी को मिलजुल कर करने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रेस वार्ता में उपस्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती निगहत अफलाक ने कहा कि मोहम्मद आज़म खान ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में शिक्षा के विस्तार और नौजवानों को शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही तथा उसके लिए सार्थक प्रयास भी किए हैं।नई नस्ल के छात्र एवं छात्राओं के लिए एक बड़ा शिक्षण संस्थान बनाने का उनका सपना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रूप में मौजूद है।इस महान विश्वविद्यालय को वर्तमान सरकार व उनकी एजेंसियां बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।उन्होंने कहा कि हम सब को मोहम्मद आजम खान द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य की हर संभव सुरक्षा करना है।इस मौक़े पर सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

360 TEU (कंटेनर) को 422 km की दूरी तय करके वडोदरा डिवीजन में वर्णमा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल तक...
भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

बिलासपुर। जिले के तखतपुर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते...
छत्तीसगढ़ 
स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिबार को नगर निगम द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करने व स्मार्ट...
स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!