एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

केंद्र की 5,000 रुपये सब्सिडी होगी बंद, यूपी सरकार की राहत रहेगी जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता है। केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलने वाली 5,000 रुपये की सब्सिडी 31 जुलाई के बाद समाप्त हो जाएगी। इसके चलते एक अगस्त से ई-स्कूटर और ई-बाइक खरीदना पहले की तुलना में महंगा पड़ जाएगा।

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार इस सब्सिडी का लाभ उन्हीं खरीदारों को मिलेगा, जिनके वाहन का पंजीकरण 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा और ई-वाउचर जारी हो जाएगा। इसके बाद केंद्र की ओर से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। हालांकि, ई-रिक्शा, ई-बस और अन्य व्यावसायिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्र की सहायता पूर्ववत जारी रहेगी।

सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य ये खबर भी पढ़े : सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि राज्य सरकार की ईवी नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं फिलहाल जारी रहेंगी। प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलता रहेगा। इसके लिए वाहन खरीदने के बाद निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़ ये खबर भी पढ़े : आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

31 जुलाई से पहले वाहन खरीदने पर ग्राहक केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के साथ रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस तथा एचएसआरपी शुल्क में छूट मिलाकर करीब 18 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, एक अगस्त के बाद केंद्र की सब्सिडी समाप्त होने से कुल लाभ घटकर लगभग 13 हजार रुपये रह जाएगा। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए जुलाई का महीना आर्थिक रूप से सबसे अधिक फायदेमंद माना जा रहा है।

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता