राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच व आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

राजीव शुक्ला ने दान में गड़बड़ी के लगाए आरोप, ट्रस्ट प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच, मौजूदा ट्रस्ट को भंग करने तथा कथित रूप से जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के दान और आभूषणों के रखरखाव में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि मंदिर में चढ़ाए गए आभूषणों, गहनों और नकद दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा गया। उनका दावा था कि कई श्रद्धालुओं को दान की रसीद तक नहीं मिली, जबकि कुछ मामलों में दान की पूरी राशि रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भगवान राम का हीरे का हार भी कथित रूप से गायब है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी ये खबर भी पढ़े : हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की पहली मांग सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने की है, जबकि दूसरी मांग वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर धमार्चार्यों, शंकराचार्यों और साधु-संतों की भागीदारी वाला नया ट्रस्ट गठित करने की है। उनका कहना था कि धार्मिक संस्थाओं का संचालन राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होकर धर्म और आस्था से जुड़े लोगों के हाथों में होना चाहिए।

युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग  ये खबर भी पढ़े : युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

एफआईआर के सवाल पर शुक्ला ने कहा कि अब तक केवल छोटे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े स्तर की कथित अनियमितता केवल निचले स्तर पर संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही कहा कि मंदिरों में दान प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे, लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की धरोहर: रेखा गुप्ता ये खबर भी पढ़े : आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे, लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की धरोहर: रेखा गुप्ता

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

लखनऊ। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगों ने पीजीआई अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक को अपना शिकार बनाया...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

पर्यटन विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर,खदरा स्थित नानक...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

जनता से हार गयी भाजपा, सांसद खरीदने की बना रही योजना: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है।...