अखिलेश यादव का आरोप,सरकार ने बांटे मक्के के बीज, नहीं तैयार हुई फसल
अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा सरकार जैसे नकली, उच्च स्तरीय जांच की मांग
लखनऊ। शुक्रवार अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को बांटे गए बीजों को लेकर सरकार को घेर लिया। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला। खाद, बीज, सिंचाई की कोई उपलब्धता नहीं है।
अखिलेश ने कहा कि ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे नकली निकले। किसानों की रात-दिन की मेहनत के बाद भी मक्का में दाने नहीं आए। इस बात की उच्चस्तरीय जाँच हो कि सरकारी बीज कहाँ से आए और उनमें किस प्रकार के दोष थे। उन्होंने कहा कि सरकार अगर मुआवजा दे भी देगी तो भी उससे लागत नहीं निकलेगी। किसान को लागत नहीं, लाभ मिलना चाहिए। सफल फसल ही कृषि व्यवस्था का सबसे बड़ा मानक है और फसल की सफलता की कहानी बीज से शुरू होती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिकायत करने पर कृषि विभाग के अधिकारी हमेशा की तरह दूसरे कारणों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कृषि मंत्री हैं भी या नहीं, किसानों को ये भी नहीं मालूम है, इसीलिए उनसे कोई माँग या उम्मीद करना बेमानी है और रही बात तथाकथित मुख्यमंत्री जी की तो जो एक माँ के दर्द को सुनने में निष्ठुर हैं, वो किसान की व्यथा क्या सुनेंगे।
ये खबर भी पढ़े : राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशछुट्टा पशुओं से फसल की रक्षा के लिए रात-दिन देने वाले किसान मायूस ही नहीं बेहद दुखी है। अखिलेश यादव ने कहा कि हम दोहराते हैं, खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा। सरकारी बीज की खराब गुणवत्ता के सम्बंध में लापरवाही और भ्रष्टाचार की जांच की जाए। किसानों को एमएसपी की कानूनी गारन्टी दी जाय।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
