राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट में सुनीं दिव्यांगजनों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जनपद में दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शहर स्थित संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उ.प्र. प्रो. हिमांशु शेखर झा द्वारा रामपुर में पहली विशेष दिव्यांग न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं राज्य आयुक्त दिव्यांगजन को सुनाई।इस दौरान कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं।प्राप्त शिकायतों में राशन कार्ड,आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,दिव्यांगजन पेंशन,दिव्यांगता प्रमाण पत्र,सहायक उपकरणों की उपलब्धता तथा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने संबंधी प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे।
राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से निर्धारित समय पर कार्यालय में बैठकर दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनें तथा उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
राज्य आयुक्त ने रोजगार,शिक्षा,स्वरोजगार,पेंशन,सहायक उपकरण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।उन्होंने कहा कि आमजन एवं दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की सुविधाओं से वंचित न रहे।
इस दौरान परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र प्रजापति,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौरव खड़ायत,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सूरज कुमारी,जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...