युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें उठाईं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की है। यह अभियान अगले 40 दिनों तक देश के 28 शहरों में चलाया जाएगा।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह अभियान छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

ना पंखा-ना आवाज पर ठंडक बेमिसाल, प्लाज्मा कूलिंग टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम ये खबर भी पढ़े : ना पंखा-ना आवाज पर ठंडक बेमिसाल, प्लाज्मा कूलिंग टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम

कांग्रेस ने हालिया नीट परीक्षा विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। पार्टी का आरोप है कि पेपर लीक के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क और कथित संरक्षण प्राप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है।

पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा ये खबर भी पढ़े : पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

पार्टी ने तीन प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, पेपर लीक माफिया और संबंधित एजेंसियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था का स्वतंत्र आॅडिट कराया जाए। साथ ही सभी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर लागू कर परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की समय-सीमा तय की जाए।

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस के अनुसार यह केवल शिक्षा का नहीं बल्कि रोजगार, युवाओं के भविष्य और करोड़ों परिवारों की उम्मीदों का सवाल है। अभियान के तहत छात्र संपर्क कार्यक्रम, नुक्कड़ सभाएं और कैंपस संवाद आयोजित किए जाएंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे, जबकि 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम के साथ पहले चरण का समापन होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

लखनऊ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे ने आज 25.06.2026 को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

मुख्यमंत्री द्वारा 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा     संत...
मुख्यमंत्री द्वारा 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास

लोकबंधु अस्पताल में कर्मचारी की अभद्रता का ऑडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ। राजनारायण लोकबंधु संयुक्त अस्पताल में कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अस्पताल के एक वॉर्ड बॉय...
उत्तर प्रदेश 
लोकबंधु अस्पताल में कर्मचारी की अभद्रता का ऑडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

1090 चौराहे पर 101 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर छात्रो को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की याद में गुरुवार को सदर लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
1090 चौराहे पर 101 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर छात्रो को दी श्रद्धांजलि

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत गुरूवार को आयोजित समापन दिवस पर प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत...