बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 

— “अयोध्या के कनक भवन में” गीत पर आधारित लोकनृत्य किया प्रस्तुत  

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-06-25 at 5.50.30 PM

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत गुरूवार को आयोजित समापन दिवस पर प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान अर्जित कौशल एवं कलात्मक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आलू किसानों के लिए यूपी सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल ये खबर भी पढ़े : आलू किसानों के लिए यूपी सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

WhatsApp Image 2026-06-25 at 5.50.31 PM (1)

कार्यक्रम का शुभारंभ समापन दिवस के मुख्य अतिथि, सुप्रसिद्ध शास्त्रीय एवं सुगम संगीत गायक युगांतर सिंदूर, विश्वविद्यालय की पूर्व कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरीट राठौड़, विश्वविद्यालय के तालवाद्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नृत्य विभागाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेई एवं सहायक आचार्य (नृत्य) मंजुला पंत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-25 at 5.50.30 PMWhatsApp Image 2026-06-25 at 5.50.31 PM

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने का अत्यंत प्रभावी मंच हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय एवं लोक कलाओं की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है, ताकि युवा वर्ग अपनी जड़ों से जुड़ा रहे और वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर सके। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों के समर्पण एवं विद्यार्थियों के अनुशासन और परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस.पी. सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, समयबद्धता, समर्पण एवं टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान किया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक ऐसे रचनात्मक आयोजनों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

बेंगलुरु में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी, पत्नी पर दोहरे हत्याकांड में शक

बेंगुलुरु। उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबनावर इलाके में सोमवार तड़के एक 34 साल के व्यक्ति और उनके चार साल के बेटे...
राष्ट्रीय  राज्य 
बेंगलुरु में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी, पत्नी पर दोहरे हत्याकांड में शक

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल