डीएम एंव एसपी ने जुलूस मार्गों व करबला स्थलों का निरीक्षण कर ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजाहिद खां
रामपुर:शुक्रवार 26 जून को मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना टाण्डा क्षेत्रान्तर्गत दढ़ियाल क्षेत्र के जुलूस मार्गों व करबला स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था,पुलिस ड्यूटी,बैरिकेडिंग,यातायात व्यवस्था,आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व के जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी टाण्डा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
