रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

रोमानिया,चिली,उजबेकिस्तान,एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूतों का नूर महल में स्वागत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत

मुजाहिद खां
रामपुर:कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू होने के लिए पांच देशों रोमानिया,चिली,उजबेकिस्तान,एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत रामपुर पहुंचे।पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बुलावे पर यहां आए राजनयिकों का नूर महल में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
राजनयिकों ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद देखी।इमामबाड़ा किला और ख़ासबाग में हाजिरी पेश कर शमा रौशन की।राजनयिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किए तथा उनके सत्य,अहिंसा और मानवता के आदर्शों को नमन किया।
रामपुर पहुंचीं रोमानिया की राजदूत सना लतीफ ने कहा कि भारत और रोमानिया के बीच व्यापार,संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।
चिली गणराज्य के राजदूत जुआन रोलैंडो अंगुलो मोंसाल्वे ने कहा कि भारत के विकास में चिली माइनिंग,ऊर्जा परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित हो रहा है।भारत बहुत अच्छा देश है।
उज्बेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तम्बायेव ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी बेहतरीन हैं।व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिला है।
एस्टोनिया की राजदूत सुश्री मार्जे लूप ने कहा कि वो पहले भी रामपुर आ चुकी हैं।इस शहर की खूबसूरती और मेहमाननवाज़ी बेमिसाल हैरामपुर पहुंचने वाले राजनयिकों में आयरलैंड के राजदूत केविन केली भी शामिल रहे।उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में स्थित आयरिश दूतावास पूरे एशिया महाद्वीप में आयरलैंड का सबसे पहला और पुराना दूतावास है,जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी।राजदूत केविन केली ने कहा कि दोनों देश विमान पट्टे,सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम,वित्तीय सेवाओं और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
वर्तमान राजनयिकों के अलावा स्विट्ज़रलैंड में भारत की पूर्व राजदूत मोनिका मोहता और पूर्व राजनयिक मधुप भी साथ रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के अलावा पूर्व सांसद बेगम नूरबानो,शहर इमाम मौलवी नासिर खां,बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो,नवाबज़ादा हैदर अली खां उर्फ हमज़ा मियां,पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : जापान और स्वीडन ने ड्रॉ खेलकर अंतिम 32 में बनाई जगह

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण के मुकाबले में जापान और स्वीडन ने गुरुवार को 1-1 से ड्रॉ...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : जापान और स्वीडन ने ड्रॉ खेलकर अंतिम 32 में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने अंतिम 32 में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को जर्मनी को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : जर्मनी को 2-1 से हराकर इक्वाडोर ने अंतिम 32 में बनाई जगह

दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

पेरिस। विकास के एजेंडे में आज ऊर्जा क्षेत्र सबसे ऊपर है। बावजूद इसके दुनिया भर में 65.5 करोड़ लोगों के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

बांग्लादेश में पुलिस पर अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की 'मौत' पर गंभीर सवाल उठे...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में पुलिस पर अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल