जांच में खुली अस्पतालों की पोल: एसडीएम और एसीएमओ को कागजों में मिली नुमन्य सुविधाएं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज।  सरकार की सख्ती के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब कागजों में चाक चौबंद चल रहे प्राइवेट अस्पतालों की रियलिटी चेक का अभियान छेड़ दिया है। पहले चरण में आयुष्मान भारत योजना में इंपैनल्ड अस्पतालों की जांच शुरू की गई है। गुरुवार को संयुक्त टीम ने गोसाईंगंज के एक अस्पताल में तमाम खामियां पाकर जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। जबकि अन्य डेढ़ दर्जन अस्पतालों की अभी जांच की जानी है। 

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ दर्जन प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में इंपैनल्ड हैं। जिनमें योजना के लाभार्थी मरीजों की भर्ती कर सरकारी खजाने से उनके इलाज का खर्च लिया जा रहा है। अलीगंज में भीषण अग्निकांड में 15 जिन्दगियां भेंट चढ़ने के बाद अब जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग के साथ इन सभी अस्पतालों की गहन जांच की मुहिम शुरू कर दी है। 

 अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े :  अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

गुरुवार को एसडीएम पवन पटेल एसीएमओ अतुल सिंहल और एफएसओ सत्येन्द्र सिंह के साथ गोसाईंगंज के आरएस मेडिकल सेंटर और मिश्रा पॉलीक्लिनिक की विधिवत जांच की। एसडीएम के मुताबिक आरएस मेडिकल सेंटर में सरकार द्वारा अनुमन्य विभिन्न सुविधाएं महज कागजों में मौजूद मिली। अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ से लेकर संसाधनों की मौजूदगी तक में गड़बड़ी मिली।

अलीगंज अग्निकांड: सरकार से मांगा एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड: सरकार से मांगा एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी

इसके अलावा कई अन्य मानक भी दरकिनार मिले। जिसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जबकि मिश्रा पॉलीक्लिनिक में कुछ सामान्य खामियां मिली जिन्हें सुधारने की हिदायत दी गई है। एसडीएम ने बताया तहसील क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के मरीजों की भर्ती करने वाले सभी प्राइवेट अस्पतालों की गहनता से जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक, बच्चों को बेहतर सुविधा देने पर फोकस ये खबर भी पढ़े : आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक, बच्चों को बेहतर सुविधा देने पर फोकस

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...