मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 26 जून 2026: देश में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए कल यानी 26 जून को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा भी चलेगी। इस खतरनाक आंधी के चलते किसानों के फसल को नुकसान होने की आशंका है। लोगों को इस दौरान पूरी तरह से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली-वज्रपात का तांडव देखने को मिल सकता है। बेवजह जंगली इलाकों में जाने से बचें। किसानों को भारी बारिश के दौरान खेत में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों के लिए विशेष अलर्ट है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। आंधी के चलते कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री ये खबर भी पढ़े : मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 26 जून को देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में तेजी से कमी आएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

 वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका ये खबर भी पढ़े :  वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (26 जून-बारिश-तेज हवा की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 17 जून को हल्की बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है,वहीं, दिल्ली में 20 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

29 व 30 जून को राय उमानाथ बली में होगा उल्लास बाल पर्व  ये खबर भी पढ़े : 29 व 30 जून को राय उमानाथ बली में होगा उल्लास बाल पर्व

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (26-28 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, रायबरेली, इटावा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, झांसी, फतेहपुर, चित्रकूट और वाराणसी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (26 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गया, पूर्वी चंपारण, पटना, भोजपुर, पश्चिम चंपारण, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 26 जून को पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (26-27 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी, हजारीबाग, दुमका, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (26 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं वहीं, देहरादून में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (26 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(26-27 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, बारामूला, पुंछ और उधमपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(26 जून-बारिश-आंधी की संभावना): हुगली, मालदा, दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी, झारग्राम, कोलकाता, बीरभूम, बांकुड़ा, हावड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार और सुंदरबन में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (26 जून- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): मोगा, फरीदकोट, जालंधर, फाजिलका, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, बठिंडा और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (26-27जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, अजमेर, उदयपुर, बूंदी, अलवर, करौली, सीकर और चुरू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते है। वहीं, जयपुर में 26 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (26 जून-बारिश-आंधी की संभावना): भोपाल, दमोह, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, श्योपुर, इंदौर, विदिशा, रीवा, मांडला और छिंदवाड़ा में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में 26 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहेगा
छत्तीसगढ (26 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है।

ओडिशा में मौसम कैसा रहेगा
ओडिशा (26 जून- बारिश-आंधी का अलर्ट): सुंदरगढ़, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज, नयागढ़, कोरापुट, कंधमाल, कालाहांडी और जाजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली। भारत आए एमेजॉन सीईओ एंडी जेसी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत, एआई इनोवेश में...
टेक-मित्र 
Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 26 जून 2026: देश में अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं