तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी केशमणि पांडेय अपने पुत्र सरसिज पांडेय (25) के साथ किसी कार्य से सुजानगंज गए थे।

दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग पर मतरी बाजार के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सरसिज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पिता को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सरसिज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतक सरसिज मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का प्रमुख सहारा था। उसकी शादी भी अभी नहीं हुई थी।

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

बेटे की मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।इस मामले में जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी