जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक सम्पन्न,आंगनबाड़ी केंद्रों के सत्यापन एवं पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वितरण के सत्यापन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों,बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों में गांव में जाकर लाभार्थियों से बात करके पोषाहार का व्यापक सत्यापन करें और आंगनबाड़ी अभिलेखों से मिलान करते हुए शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण ट्रैक्टर ऐप पर प्रदर्शित सभी पैरामीटर की शत प्रतिशत फीडिंग करायें।इस कार्य में लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराया जाए तथा इसकी प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए।
फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से लाभार्थियों के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था,शौचालय की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नहीं है,वहां कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र,जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत ये खबर भी पढ़े : बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत

 डीएम ने श्री गुलाब सिंह चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े :  डीएम ने श्री गुलाब सिंह चिकित्सालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर

रामगढ़। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी से...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर

झामुमो नेता सुशील पाहन का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

खूंटी।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी के जिला सचिव तथा खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पाहन का गुरुवार की देर...
राज्य  झारखंड 
झामुमो नेता सुशील पाहन का निधन,  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

वेनेजुएला में भूकंप से कम से कम 235 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा लोग घायल

काराकस (वेनेजुएला)। वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही हुई है। मात्र चालीस सेकंड में दो बार भूकंप के शक्तिशाली झटके...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से कम से कम 235 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा लोग घायल

महिला टी20 विश्व कप: ब्रिट्स के पहले टी20 शतक से दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 88 रन से हराया

ब्रिस्टल। ताज़मिन ब्रिट्स के शानदार पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: ब्रिट्स के पहले टी20 शतक से दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 88 रन से हराया

फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील का अंतिम 32 में जापान से होगा सामना

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम 32 का एक और मुकाबला तय हो गया है। पांच बार की...
राष्ट्रीय  खेल 
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील का अंतिम 32 में जापान से होगा सामना

उत्तर प्रदेश

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल