बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुधवार रात को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक ड्यूटी खत्म कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित चालक और बस की तलाश में जुटी है।

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी अजय कुमार ने बताया कि गांव डिडौली निवासी 45 वर्षीय विपिन त्यागी और मोदीनगर के भूपेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय जयपाल सिंह गांव बसंतपुर सैतली स्थित एक टायर फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे रोजाना साथ ही ड्यूटी पर आते-जाते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए निकले। जब वे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैतली गेट के पास यूटर्न के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उतरौला में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-अलम हजरत अब्बास ये खबर भी पढ़े : उतरौला में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-अलम हजरत अब्बास

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लोग कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता ये खबर भी पढ़े : विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था और दूसरी बस से आगे निकलने की होड़ में था। यूटर्न और स्पीड ब्रेकर के पास भी उसने गति कम नहीं की, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर करीब 20 मिनट तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक और लोगों की भीड़ के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक हटवाई और यातायात सामान्य कराया। एसीपी ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बस की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक ये खबर भी पढ़े : बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

जब-जब जवाबदेही की बात आती है, भाजपा सदन छोड़कर भाग कर लोकतांत्रिक परंपराओं का गला घोंटती है- अंकुश नारंग भाजपा...
राष्ट्रीय 
एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ। विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक...
उत्तर प्रदेश 
छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज